MMS ने बर्बाद किया करियर, ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन हुईं इंडस्ट्री की ये फेमस एक्ट्रेस, शादी कर वृंदावन में जी रहीं ऐसी जिंदगी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 06:18 PM (IST)

UP Desk : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक समय पर अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने ग्लैमर की दुनिया को छोड़ अध्यात्म का रास्ता अपना लिया है। लंबे वक्त से पर्दे से गायब प्रियंका इन दिनों अपनी गुपचुप शादी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।

MMS ने तबाह किया करियर  
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जन्मी प्रियंका पंडित ने भोजपुरी सिनेमा में 50 से ज्यादा फिल्में कर काफी नाम कमाया। उन्होंने अपने करियर में भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों के साथ काम किया। जैसे कि खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे। उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही थी, लेकिन एक विवाद से उनका करियर अचानक थम गया। बता दें, प्रियंका का एक एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, जिसने उनके करियर को बहुत बड़ा झटका दिया था। उन्होंने इस वीडियो को फर्जी बताया और दावा किया कि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। बावजूद इसके इंडस्ट्री में उन्हें काम मिलना बंद हो गया। जिसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया को ही अलविदा कह दिया। 

कृष्ण भक्ति में मिली नई राह
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने न केवल इंडस्ट्री को अलविदा कहा बल्कि वृंदावन में बसकर भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हो गईं। प्रेमानंद जी महाराज की शरण में जाकर अब वह पूरी तरह से धार्मिक जीवन जी रही हैं और सोशल मीडिया पर भी भक्ति से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं। 

कौन हैं उनके हस्बैंड
हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर अपने फैंस को चौंका दिया। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया है, जिससे उनकी शादी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। प्रियंका अब ‘हरि सेवक’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैब करती नजर आती हैं। जोकि उनके पति का अकाउंट बताया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static