प्रियंका गांधी की मैराथन बैैठकों का दौर जारी, कार्यकर्ताओं से जानी जमीनी हकीकत

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 08:00 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में हाशिये पर टिकी कांग्रेस की जड़ों को सींचने की जिम्मेदारी के साथ रात दिन ताबड़तोड़ बैठकों को अंजाम दे रहीं पार्टी की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से विरत होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ संगठित होकर काम करने की नसीहत दी। कार्यकर्ताओं के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी ने मंगलवार को शुरू किया बैठकों का दौर बुधवार तड़के 5 बजे तक अनवरत जारी रहा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की जमीनी सच्चाई हासिल करने का प्रयास किया और उन्हें जीत के लिए एकजुटता बनाए रखने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा की नीतियों से जनता गुस्से में है और इसी का फायदा उठाते हुए उन्हें इस चुनाव को कांग्रेस के पक्ष में करनेे का भरपूर मौका है।

PunjabKesariवाड्रा ने आज कुछ देर विश्राम के बाद फिर से बैठक का सिलसिला शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात कर रही प्रियंका ने हर जिले में पार्टी की समस्यायों के बारे में विस्तार से पड़ताल की और उनको आश्वस्त किया कि आगे भी वह उनके संपर्क में रहेेंगी। वह जिलों में जाकर भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। प्रियंका से मुलाकात करने के बाद प्रफुल्लित यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक सिंह ने कहा कि आप लोग नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलें। मैं सबको एक साथ देखना चाहती हूं। सभी लोग 2019 के लिए तैयार रहिए।

PunjabKesariआंबेडकर से आए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव अजय सिंह ने बताया कि प्रियंका सभी जिलों को एक-एक घंटे का समय दे रही है। वह अलग-अलग कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने के उपायों के बारे मेें पूछ रही हैें। प्रियंका ने कहा कि कार्यकर्ता गुटबाजी से बिल्कुल दूर रहें और भाजपा की खराब नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करें। कार्यकर्ता काम करें और कोई समस्या हो तो लिखित में शिकायत करें। प्रियंका ने एक फोन नंबर भी दिया है। जिस कार्यकर्ता को कोई दिक्कत हो, उस पर फोन करे। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह इन बैठकों में जो कार्यकर्ता उनसे मुलाकात नहीं कर पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वह जिलों के कार्यक्रमों के दौरान उनके घर जाकर मिलेंगी।

PunjabKesariप्रियंका ने लोकसभावार मैराथन बैठकों के सिलसिले के तहत मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे अमेठी संसदीय क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत में प्रियंका ने हर समस्या के जवाब में कहा ‘मैं हूं ना‘, अब मैं देखूंगी। उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रियंका के ही नक्शेकदम पर चलते हुए संगठन की नब्ज टटोलने की कोशिश की। सिंधिया से मुलाकात करने वाले आगरा के अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव ने वर्ष 2014 की पराजय के कारणों, संगठन में सुधार के उपायों और आगामी चुनाव के प्रत्याशियों की योग्यता आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static