UP Legislative Assembly: यूपी विधानसभा के मौजूदा सत्र का सत्रावसान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 07:06 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने विधान सभा एवं विधान परिषद् के मौजूदा सत्र का सत्रावसान तत्काल प्रभाव से कर दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा/विधान परिषद का सत्र 23 मई को आहूत किया गया था, जिसमें विधान सभा एवं विधान परिषद् की बैठकें 31 मई के उपवेशन की समाप्ति के बाद अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गयी हैं। सत्र में विधान सभा एवं विधान परिषद् के कुल 08-08 उपवेशन हुए।       

वर्ष 2022 का प्रथम सत्र होने के कारण 23 मई को विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2022-2023 का आय-व्ययक विधान मण्डल में प्रस्तुत किया गया तथा इससे संबंधित विनियोग विधेयक दोनों सदनों से पारित कराया गया। इसके अतिरिक्त, विधान मण्डल के वर्तमान सत्र में पांच अन्य विधेयक विधान सभा में पुर:स्थापित कराये गये, जो दोनों सदनों से पारित हो गये हैं। वर्तमान में विधान मण्डल से कोई कार्य कराया जाना शेष नहीं है। इसलिए सत्रावसान कराने का निर्णय लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static