प्रदेश में रक्षक बने भक्षक, महिला ने CRPF और UP पुलिस के सिपाही पर लगाया रेप का आरोप... FIR दर्ज

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 02:24 PM (IST)

फिरोजाबाद (अरशद अली) : उत्तर प्रदेश पुलिस पर काम के बदले रिश्वत लेने का आरोप तो आप लोगों ने बहुत सारे सुने होंगे।लेकिन आप उस वक्त क्या कहेंगे जब आपको पता चले कि जनता की सेवा व महिलाओं की अपराधियों, गुंडों व बलात्कारियों से सुरक्षा करने की कसम खाने वाली UP पुलिस पर रेप का  FIR दर्ज हो जाए। जी हां ताजा मामले प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से आया हैं। जहां एक महिला ने CRPF और UP पुलिस के सिपाही पर रेप का मामला दर्ज कराया हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दिया हैं।  

PunjabKesari

चलती कार में किया रेप
CRPF और UP पुलिस के सिपाही पर रेप का मामला दर्ज कराने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि आगरा शहर से अपने गांव घिरोर जा रही थी। तभी एक आरोपी जो उसका परिचित था उससे मिलने के जिस पर वह  लिए कहा जिस पर वह  शिकोहाबाद सुभाष तिराहे पर रुक गई। जिसके बाद आरोपी अपने एक दोस्त से मिला। जिसके बाद दोनों ने उसे फोरचूनर कार में बैठाया और तीन घंटे तक घुमाते रहे। रात लगभग 11 बजे मैनपुरी रोड पर सुनसान जगह पर उन्होंने कार खड़ी कर ली और उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

PunjabKesari

शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया कि रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और कार से उतारकर भाग गए। इसके बाद उसने 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी CRPF जवान अभिषेक निवासी सिकैरा मटसेना और हाथरस में तैनात सिपाही धर्मेंद्र उर्फ बिल्ला निवासी शाहजहांपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

PunjabKesari

ASP बोले निष्पक्ष जांच होगी
UP पुलिस के जवान और उसके साथी पर रेप के आरोपों को लेकर जब पत्रकारों ने जिले के ASP रणविजय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि महिला के साथ सामूहिक बल्तकार की घटना उनके संज्ञान में आया हैं। महिला के शिकायत के आधार पर हमने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दिया गया हैं। मामले में  एक बात और निकल कर आई है कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद भी था। जिसके बाद से इस घटना को अंजाम दिया गया हैं। मामले में प्रारंभिक जांच में महिला का आरोप सही पाया गया हैं। जल्द ही आरोपियों की  गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static