उप्र: यौन शोषण और तस्करी के आरोप में लड़की को गोद लेने वाले माता पिता गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 01:08 PM (IST)

मुजफ्फरनगर, एक नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने एक दंपति को गोद ली हुई संतान के यौन शोषण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस साल सितंबर में 17 वर्षीय लड़की एक नहर के पास बेसुध पायी गई थी।
एक गैर सरकारी संगठन ने उसका उपचार कराया और 25 सितंबर को उसे उसके पालक माता पिता के पास भेज दिया। बाद में शिकायत मिलने पर एनजीओ ने पालक अभिभावक से पूछताछ की और किशोरी को बचाया। चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि लड़की का यौन शोषण हुआ था। भोपा थाने की पुलिस ने छह अक्टूबर को लड़की का पालन करने वाले माता पिता के विरुद्ध, भारतीय दंड संहिता और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ कानून (पॉक्सो) के तहत एक मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के असली पिता की मौत हो चुकी और उसकी मां दूसरी शादी कर कहीं और चली गई है। इस समय पीड़िता आश्रय गृह में है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static