रायबरेली मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है, इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं: राहुल गांधी

punjabkesari.in Monday, May 13, 2024 - 02:45 PM (IST)

Rahul Gandhi In Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से प्रत्याशी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज महाराजगंज में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रायबरेली से चुनाव लड़ने की बात की। उन्होंने कहा कि ''मैं रायबरेली से चुनाव इसलिए लड़ने आया हूं, क्योंकि ये मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है। मेरी एक मां सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी जिन्होंने मेरी रक्षा की है। मुझे सिखाया है।''

बता दें कि कांग्रेस ने रायबरेली से टिकट देकर राहुल गांधी को मैदान में उतारा है। आज यहां पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने संयुक्त जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि ''रायबरेली के साथ हमारा 100 साल पुराना रिश्ता है। कुछ दिन पहले जब मैं अपनी मां के साथ बैठा था, मैंने उनसे कहा कि मैंने एक वीडियो में कहा था कि मेरी दो मां हैं- सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी। मेरी मां को यह पसंद नहीं आया, लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि मां ही होती है जो बच्चे को रास्ता दिखाती है और उसकी रक्षा भी करती है। मेरी मां और इंदिरा गांधी दोनों ने मेरे लिए ऐसा किया। यह मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है। यही कारण है कि मैं यहां चुनाव लड़ने आया हूं।''

राहुल गांधी ने बोला विपक्ष पर हमला
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ''भाजपा-आरएसएस के लोग हमारे संविधान को समाप्त करना चाहते हैं। वो संविधान की किताब फाड़ देंगे और गरीबों के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे। यह अडानी और अंबानी की सरकार बनाने जा रहे हैं। इन दो लोगों के लिए ही संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया सियासी वार
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा सियासी वार करते हुए कहा कि ''नरेंद्र मोदी ने दस साल में 16 लाख करोड़ रुपया 22 अरबपतियों को दे दिया। यह पैसा 70 करोड़ लोगों की इनकम जितना है। यह लड़ाई गरीबों की रक्षा के लिए है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static