रायबरेलीः विधायक अदिति सिंह के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2019 - 10:48 AM (IST)

रायबरेलीः यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के बाद से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। पार्टी ने अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अदिति सिंह के विरोध में उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अदिति सिंह के रायबरेली स्थित निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अदिति सिंह के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। कार्यकर्ता बैनर और पोस्टर लिए अदिति सिंह के घर के सामने विरोध कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्होंने कहा है, "विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार करने का निर्णय पार्टी ने लिया था। इसके लिए व्हिप जारी किया था कि कोई भी सदस्य उपस्थित न हो। यही नहीं इस संदर्भ में आपको व्यक्तिगत रूप से भी अवगत कराया गया था, लेकिन आपने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया। पार्टी व्हिप तोड़ी और सदन की कार्यवाही में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो कि घोर अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधि है।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static