रायबरेली में राहुल गांधी की बड़ी जीत, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप को हराया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 04:08 PM (IST)

Rae Bareli Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वहीं, अब कुछ सीटों के परिणाम आने शुरू हो गए। रायबरेली सीट पर राहुल गांधी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें 684598 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 295856 वोट मिले हैं। राहुल गांधी ने दिनेश प्रताप को 3 लाख 88 हजार वोटों से हराया है। वहीं, बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव को 21545 वोट मिले हैं।

 प्रत्याशी              वोट
राहुल गांधी (CONG)    684598 ( जीते)
दिनेश प्रताप सिंह (BJP)   295856   (हारे)
ठाकुर प्रसाद यादव (BSP)     21545  (हारे)                            


बता दें कि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने परिणाम की घोषणा होने से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी। इसके लिए उन्होंने रायबरेली वासियों से माफी भी मांगी थी। इसको लेकर दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि "मैंने रायबरेली की देवतुल्य जनता की विनम्रता के साथ खूब परिश्रम करके सेवा की। फिर भी मुझसे अपनी सेवाओं के दौरान मन वचन कर्म से कोई त्रुटि रह गई हो या किसी को पीड़ा पहुंची हो तो हम रायबरेली वासियों से क्षमा प्रार्थी है। अपने उन तमाम शुभ चिंतकों पार्टी जनों का हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया। चुनाव खूब अच्छा लड़ा, लेकिन निर्णय हमारे आपके हाथ में नहीं था। जनता भगवान का स्वरूप होती है, उसका जो भी आदेश होगा, सदैव सिर माथे पर रहेगा। रायबरेली वासियों फिर भी भरोसा रखो। यह रायबरेली का आपके परिवार का भाई सदैव तुम्हारे हर सुख दुख में साथ ही रहेगा"।

दरअसल, पहले दो राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने बढ़त बना ली थी। लगभग 12 वे राउंड की मतगणना पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दोपहर 1:22 मतगणना अपडेट की बात करें तो राहुल गांधी को 382467 मिले जिसमे 212363 वोट से आगे हैं। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 170104 मत मिले। बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद को 11631 वोट प्राप्त हुए, जिसमें 4173 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static