BJP नेता ने कांगेस पर कसा तंज, कहा- मुख्तार को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बना दें राहुल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 09, 2021 - 08:30 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अशोक सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखकर तंज कसा है कि सदर विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना दें। गौरतलब है कि डेढ़ दशक पूर्व भाजपा नेता अशोक सिंह के बड़े भाई व मऊ के चर्चित ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को आरोपित किया गया था। खास बात यह कि इस मामले में गवाह राम सिंह मौर्य की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसका मुकदमा अभी तक उच्चतम न्यायालय में चल रहा है।

मुख्तार अंसारी फिलहाल पंजाब प्रांत के रोपड़ जेल में बंद हैं जिन्हें यूपी पुलिस द्वारा 32 बार गाड़यिां भेज कर लाने का प्रयास किया गया लेकिन पंजाब जेल से उन्हें नहीं भेजा जा सका। इसको लेकर गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद से तत्कालीन विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय की पत्नी वर्तमान भाजपा विधायक अलका राय ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस द्वारा मुख्तार अंसारी को संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाया है। वही आज मऊ जिले के भाजपा नेता द्वारा प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग कर डाली गई। पत्र में उन्होंने लिखा है कि मुख्तार अंसारी को कांग्रेस शासित सरकार पंजाब व राजस्थान द्वारा पूरा संरक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में यदि कांग्रेस को मुख्तार अंसारी बहुत प्रिय हैं तो उन्हें उत्तर प्रदेश का संगठन अध्यक्ष बना दिया जाए। उनके इस पत्र से राजनीतिक हल्कों में सरगर्मी तेज हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static