UP Weather Alert:  यूपी के इन 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, बेमौसम पानी से फसल बर्बाद

punjabkesari.in Sunday, Nov 02, 2025 - 03:56 PM (IST)

UP Weather Alert:  उत्तर प्रदेश में बिना मौसम के बारिश हो रही है जो किसानों को बेहद निराश कर रही है। अभी भी मौसम विभाग ने 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।|

आपको बता दें कि आज यानी कि रविवार से प्रदेश में तूफान मोन्था का असर कम होना शुरू हो जाएगा। धूप खिलने से अगले तीन दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदलता मिजाज

  • 20 शहरों में बारिश हुई, जिनमें वाराणसी, बलिया, मऊ शामिल।
  • झांसी में फसल खराब होने से किसान की मौत की खबर।
  • कौशांबी में करीब 1000 क्विंटल धान भीग गया, किसानों को बड़ा नुकसान।
  • बाराबंकी में सबसे कम तापमान दर्ज — न्यूनतम 17°C रिकॉर्ड किया गया।
  • जालौन में तापमान में 10°C की गिरावट, 32 से घटकर 22 डिग्री पहुँचा।
  • मिर्जापुर में तापमान 9°C तक गिरा, बड़ी ठंडक महसूस हुई।
  • गोरखपुर और लखनऊ मंडल में पारा 4°C गिरा, ठंड बढ़ी।
  • कानपुर मंडल में 2°C की गिरावट, मौसम में ठंडक का असर।

बारिश से किसान परेशान

बिना मौसम के बारिश से किसान दुखी है क्योंकि बारिश और तेज हवा का असर धान की फसल पर पड़ा है। कहीं धान की फसल कटने को तैयार है तो कहीं कटकर सूखने के लिए खेत में पड़ी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static