UP में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को दी गई विशेष सलाह

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 01:32 PM (IST)

सहारनपुर: मौसम विभाग ने मंगलवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम प्रभावित होने की संभावना जताई है। इसके चलते 2 दिनों में मैदानी इलाकों में हल्की मध्यम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मंगलवार को दोपहर बाद मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इस कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

PunjabKesariमंगलवार को राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी आएगी। इसके तुरंत बाद हल्की से मध्यम गरज की बौछार हो सकती है। अगले दिन इन गतिविधियों के कारण क्षेत्र में मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, बुलन्दशहर, शाहजहांपुर और बहराइच में आंधी और मध्यम बारिश की आशंका है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में केवल हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

PunjabKesariदिल्ली एनसीआर, हरियाणा व पंजाब तक बारिश
इनके अलावा हरियाणा, दिल्ली एन.सी.आर. सहित कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश तथा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, जींद, रोहतक, हिसार, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और दिल्ली एन.सी.आर. में मध्यम बारिश होना संभावित है।

PunjabKesariकिसानों के लिए सलाह
मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए किसानों को अगले 2 दिन के भीतर अपनी फसल काटने से लेकर संरक्षण की विशेष सलाह दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के 18 अप्रैल से विदा लेने की उम्मीद जताई गई है जिसके बाद धीरे-धीरे वर्षा की गतिविधियों में उत्तर भारत में कमी देखी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static