Rain In UP: यूपी में बदला मौसम, औरैया और वाराणसी में हो रही रिमझिम बारिश; इन जिलों में भी आज बरसेंगे बादल
punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2024 - 09:26 AM (IST)

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर ने लोगों को कंपा दिया है। सुबह और शाम के समय पड़ रहे घने कोहरे की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले दो दिनों से दोपहर के समय हल्की धूप निकल रही है, लेकिन उससे भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिलती। लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने यह जानकारी दी कि आने वाले दिनों में अब सर्दी और बढ़ने वाली है। आज प्रदेश में बारिश की भी संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
कई जिलों में हो रही बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी प्रदेश में ठंड से राहत नहीं मिलेगी। आज यानी 9 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है। औरैया, वाराणसी समेत कई जिलों में आज सुबह-सुबह बारिश शुरु हो गई। बारिश होने से मौसम और ठंडा हो गया है। कोहरे के प्रकोप के बीच बारिश से लोगों से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट होगी। लगभग दो से तीन डिग्री की गिरावट न्यूनतम तापमान में होगी। जिससे लोगों को रात के वक्त ठंड और सताएगी जबकि दिन के समय कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर भी लोगों को परेशान करेगी।
इन जिलों में होगी बारिश
विभाग के मुताबिक आज लखनऊ, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, रायबरेली, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, इलाहाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी और चंदौली, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर और कानपुर में कई जगहों पर बारिश होगी। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।