UP Weather: यूपी में तपती गर्मी से इस दिन से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 11, 2025 - 01:14 PM (IST)

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गर्मी अपने चरम पर है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर भी सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग की माने तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बीच 11 जून से थोड़ी- थोड़ी राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार,  11 जून के बाद से पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन के समय कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम
वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में दिन के समय कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा और फिरोजाबाद जिले में उष्ण लहर लू चलने की संभावना है। साथ ही मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी उष्ण लहर लू चलने के आसार जताए गए हैं।

तापमान में नहीं होगा बड़ा परिवर्तन
गर्मी से रहात मिलने का अनुमान तो लगाया जा रहा है इसके साथ में यह भी कहा जा रहा है कि आधिकमत तापमान में कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं होने वाला है। लेकिन धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे 2-4°C तक गिरावट आने की संभावना है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static