UP में बारिश ने मचाई तबाही: मकान का लिंटर गिरने से मां बेटी की मौत, दो घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 07:43 PM (IST)

एटा: उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जैथरा क्षेत्र में बारिश के चलते एक मकान का जर्जर लिंटर भरभरा कर गिरने से उसके नीचे सो रही मां-बेटी की मृत्यु हो गयी जबकि बेटे समेत दो अन्य घायल हो गए।  पुलिस सूत्रों के अनुसार नगला परम सुख गांव निवासी रामवीर सिंह के मकान का बारिश के चलते आज तड़के लिंटर गिर गया। हादसे में घर के बरामदे में सो रही 45 वर्षीय श्यामा देवी और 14 वर्षीय बेटी खुशबू की मलबे में दबने से मृत्यु हो गई जबकि बेटा मुलायम सिंह और एक अन्य घायल हो गया। दोनो घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने बताया कि लिंटर गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने मलबे में दबी मां-बेटी को निकालकर लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद अलीगंज के उप जिला अधिकारी एसपी वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह चौहान राजस्व टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक के परिजनों को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वाशन भी दिया। वार्मा ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत पीड़ति परिवार को प्रत्येक मृतक को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static