पुण्यतिथि विशेष: आधुनिक भारत के शिल्पकार के रुप में उभरे राजीव गांधी

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 03:02 PM (IST)

लखनऊः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आज 27वीं पुण्यतिथि है। वह देश के बेहद लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। राजीव गांधी एेसे शख्स थे, जो सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। जिसने आज की जरुरतों को बहुत पहले समझ लिया था, उस व्यक्तित्व के मालिक थे राजीव गांधी। 40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा और 9वें प्रधानमंत्री होने का सम्मान हासिल करने वाले राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार कहे जा सकते हैं।
PunjabKesari
-राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति लाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने ना सिर्फ कंप्यूटर को भारतीय घर तक लाने का काम किया बल्कि भारत में इनफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी को आगे ले जाने में अहम रोल निभाया। देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल और बीएसएनल की शुरुआत उनके कार्यकाल के दौरान हुआ।
PunjabKesari
-पंचायती राज व्यवस्था को लागू करवाने की दिशा में भी राजीव गांधी ने कदम बढ़ाया था। कांग्रेस ने 1989 में एक प्रस्ताव पास कराकर पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा दिलाने की दिशा में कोशिश की थी। 1990 के दशक में पंचायती राज वास्तविकता में सबके सामने आया।
PunjabKesari
-उन्होंने मतदान उम्र सीमा 21 से घटाकर 18 साल की, जिसके चलते 5 करोड़ युवा मतदाता और बढ़ गए। उनके इस फैसले का कई लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन राजीव को यकीन था कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाशक्ति का दोहन जरूरी है। ईवीएम मशीनों को चुनावों में शामिल करने समेत कई बड़े चुनाव सुधार किए गए।
PunjabKesari
-राजीव गांधी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 1989 में 5 दिन काम का प्रावधान भी लागू किया। साथ ही ग्रामीण बच्चों के लिए प्रसिद्ध नवोदय विद्यालयों के शुभारंभ का श्रेय भी राजीव गांधी को जाता है।
PunjabKesari 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static