शर्म आती है कोई भगवा वस्त्र वाला योगी दुष्कर्मी को बचा सकता हैः रामगोपाल यादव

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 05:44 PM (IST)

इटावाः समाजवादी पार्टी शुक्रवार को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में इटावा तहसील परिसर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव सपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हैं। यहां उन्होंने मीडिया के बातचीत करते हुए कहा कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी से कोई नहीं बचा सकता है। यूपी के सीएम पर हमला करते हुए रामगोपाल बोले कि कहने में शर्म आती है कि कोई भगवा वस्त्र वाला योगी दुष्कर्म करने वाले को बचा सकता है।

उन्होंने कहा कि पहले मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, फिर ट्रक से एक्सीडेंट करवा दिया गया। अब वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। रामगोपाल ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज है। 50 सपाइयों की हत्या हो चुकी है। रोज 50 महिलाओ से दुष्कर्म हो रहे हैं। योगी सरकार ने कोई काम नहीं किया और तो और अखिलेश के कार्यो पर अपने नाम के पत्थर लगा रहे हैं। भाजपा केवल सत्ता लोभी है। जनता मरे उनसे कोई मतलब नहीं। अडानी, अम्बानी जैसे चार और पांच लोग ही फायदा ले रहे हैं। सरकारी सस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है।

रामगोपाल यादव ने कहा कि रेलवे से इसकी शुरुआत हो गई है। इलाहाबाद से दिल्ली प्राइवेट ट्रेन का ट्रायल हो चुका है। प्राथमिक स्कूलों के निजीकरण की तैयारी है। ये आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। जन संस्थानों का निजीकरण हो जाएगा तो आरक्षण भी खत्म हो जाएगा। सरकार रोजगार तक नहीं दे पा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static