भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा का विवादित बयान, कहा; जो मोदी-योगी को अपना नहीं समझते, वो अपने बाप को भी कुछ नहीं समझेंगे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 05:42 PM (IST)

बुलंदशहर: गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद व प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने बुलंदशहर में चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान दिया है जिसका वीड़ियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग उनके बयान की तीखी आलोचना भी कर रहे हैं।

PunjabKesari

जो लोग मोदी-योगी को अपना नहीं समझते वो अपने बाप को भी अपना नहीं समझते
मंच से चुनावी भाषण के दौरान महेश शर्मा कह रहे हैं कि " जो लोग मोदी-योगी को अपना नहीं समझते हैं वो अपने बाप को भी अपना नहीं समझते, मोदी-योगी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है।" सासंद महेश शर्मा ने कहा कि "अगर मोदी–योगी से भी बढ़कर कोई अपना है और अपना कहने की बात कहता है...तो वो गद्दार है इस देश का।"

भाजपा सांसद महेश शर्मा की पांच साल में बढ़ी इतने करोड़ की संपत्ति, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से किया नामांकन

महेश शर्मा की पांच वर्ष में 36.82 करोड़ की संपत्ति बढ़ी
गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने बुधवार को नामांकन किया। भाजपा सांसद ने इस दौरान अपनी संपत्ति की ब्यौरा दिया। वह गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा चुनाव में चौथी बार अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। नामांकन में डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि पांच वर्ष में 36.82 करोड़ की संपत्ति बढ़ी है। नामांकन में 83.82 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static