Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव की मतदाताओं से अपील- लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए इंडिया समूह के प्रत्याशियों को विजयी बनायें

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 07:36 AM (IST)

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए शुक्रवार को यानी आज पहले चरण के चुनाव में अधिकाधिक मतदान कर इंडिया समूह के प्रत्याशियों को विजयी बनायें। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अपने सुनहरे भविष्य के लिए वोट ज़रूर डालें। यादव ने मतदाताओं का आह्वान किया कि वे 19 अप्रैल को होने वाले 8 लोकसभा क्षेत्र सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के चुनाव में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट करें, किसानों, नौजवानों, महिलाओं के जनअधिकारों को बचाने तथा सामाजिक सछ्वाव को मजबूत करने के लिए निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्षता के साथ एक-एक वोट का इस्तेमाल करते हुए भारी संख्या में मतदान अवश्य करें।

 

इस बार लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आयेगा: अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के सपनों को पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर केन्द्र में इंडिया गठबंधन और पीडीए की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करे। यादव ने लोगों से पहले चरण के मतदान में समाजवादी पार्टी और गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा  कि मैं जनता का समर्थन मांगता हूं। इस बार लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आयेगा। गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक भाजपा का सफाया हो जाएगा। भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। भेदभाव करती है। भाजपा लोकसभा चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहती है।

भाजपा ने नौजवानों को नौकरी देने का झूठा वादा किया: अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौजवानों को नौकरी देने का झूठा वादा किया। भाजपा सरकार में भर्ती परीक्षाओं के 10 पेपर लीक हुए। भाजपा ने जानबूझकर पेपर लीक कराये जिससे नौकरी और आरक्षण न देना पड़े। आज प्रदेश में पढ़ा लिखा 80-90 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। इसी तरह से भाजपा सरकार ने किसानों से उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन किसानों को उनकी फसलों का लागतमूल्य भी नहीं मिल रहा है। किसान संकट में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static