राम गोपाल यादव ने भगवान श्रीकृष्ण से की केशव देव मौर्य की तुलना, कहीं ये बड़ी बात

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 10:08 AM (IST)

इटावा: समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य की तुलना भगवान श्री कृष्ण से की है। महान दल की जनाक्रोश यात्रा के समापन पर सैफई महोत्सव पंडाल में आयोजित रैली के दौरान प्रो यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के चुनावी रथ के सारथी महान दल के केशव देव मौर्य होंगे। उन्होंने कहा कि जब जब अन्याय होता है अत्याचार होता है, तब केशव लोगों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। चाहे द्रौपदी का चीर हरण हो या अत्याचार अन्याय के अंत के लिये केशव ने अवतार लेकर लोगों को बचाया। 

उन्होंने कहा कि महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो नाम है। उसको सब जानते हैं लेकिन नाम की महत्वता क्या है इसको भी जान लीजिए। एक वक्त था जब कभी लोगों पर संकट आया उस समय केशव को पुकारा और केशव आए। चाहे चीरहरण हुआ तब भी केशव आए, आज भी ऐसी स्थिति है आज भी चीरहरण हो रहे। इसलिए महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया और सपा मुखिया को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया जो बधाई के पात्र हैं।

सपा महासचिव ने कहा कि इस समय यही हो रहा है हर ओर अन्याय और अत्याचार है। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे है, लूट डकैती मची हुई है ऐसे में फिर से केशव की जरूरत है। केशव देव मौर्या ने देश, प्रदेश और समाज को अत्याचारियों से बचाने के लिये सपा मुखिया के साथ मिल कर गठबंधन किया है। इस मौके पर केशवदेव मौर्य ने कहा कि यूपी में महानदल और समाजवादी पार्टी मिलकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता से उखाड़कर फेकेंगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगें। सपा से गठजोड़ के बाद महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने 16 अगस्त से पीलीभीत जिले से शुरू की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static