Ram Mandir Ayodhya: श्रीरामलला के दरबार में नतमस्तक होगी योगी सरकार, CM योगी आज कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2024 - 07:50 AM (IST)

Ram Mandir Ayodhya: श्रीरामलला के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्य प्रभु के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल एवं विधान मण्डल के सदस्यों द्वारा श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जहां पूरी योगी सरकार प्रभु श्रीराम के मंदिर में नतमस्तक होगी, वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में विधान भवन से सुबह 8 बजे मंत्रिमंडल के मंत्रीगण एवं विधानमण्डल के सदस्यों को लेकर 10 लग्जरी बस अयोध्या के लिए रवाना होगी।

PunjabKesari

श्रीरामलला के दरबार में नतमस्तक होगी योगी सरकार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, योगी रविवार सीधे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों को अयोध्या ले जाने के लिए बस की व्यवस्था परिवहन मंत्री द्वारा विशेष रूप से की गई है। यात्रा के दौरान बसों में रामधुन बजाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static