रामायण सीखाती है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती हैः रजा मुराद

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 05:13 PM (IST)

अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में अयोध्या में आयोजित की गई रामलीला में अहिरावण की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह सीख भी देती है।

सरयू तट के किनारे 17 अक्टूबर से चल रही रामलीला जो 25 अक्टूबर दशहरा को रावण वध के साथ समाप्त होने के बाद रामलीला में अहिरावण की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड कलाकार रजा मुराद ने कहा कि रावण राजा था, बलशाली था और बहुत बड़ा ज्ञानी भी, लेकिन उससे गलती यह हुई कि उसने एक विवाहित स्त्री पर हाथ डाला और यही उसके पतन का कारण बना। इसलिये यह सीख है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है।

रामलीला में भगवान राम का रोल निभा रहे सोनू नागर ने कहा कि पहली बार रामलीला की है और वह भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भगवान राम का रोल निभाने में बहुत ही आनंद आया। उन्होंने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली में रामलीला में ही भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला।

अयोध्या में इस बार शानदार रामलीला का आयोजन किया गया। इस रामलीला में बॉलीवुड के कलाकारो साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता ने भी अभिनय किया। इस वजह से इस साल अयोध्या में सम्पन्न हुई रामलीला देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गयी। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से घर बैठे ही रामलीला देख रहे हैं। केन्द्र सरकार ने दूरदर्शन पर भी इसका सीधा प्रसारण किया था। अयोध्या के रामलीला के आयोजकों का कहना है कि विभिन्न माध्यमों पर इसके प्रसारण को देखने वालों की संख्या करीब दस करोड़ के पार पहुंच गयी है। नौ दिवसीय रामलीला का प्रसारण यहां सरयू नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण किला मंदिर से किया जा रहा था, इसलिए फिल्मी सितारे से अभिनेता बने लोग अभिनय कर रहे थे। रामलीला का प्रसारण उर्दू समेत चौदह भाषाओं में किया गया था।       

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static