रामपुर: अवैध संबंध में हुई थी प्रॉपटी डीलर की हत्या, SP ने किया खुलासा
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 08:50 PM (IST)

रामपुर: जनपद के थाना गंज क्षेत्र में 26 मई को प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई थी। इस हत्या का आज पुलिस ने खुलासा किया। हत्या में दो हत्या आरोपियों को अवैध असलहे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि हत्या अवैध संबंधों के चलते उसने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की थी। मृतक ताबिश के अवैध संबंध आरोपी की पत्नी से थे जिसको लेकर आरोपी ने ताबिश की हत्या करने का फैसला किया था। 26 मई को अपने सौतेले भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
SP शगुन गौतम ने जानकारी देते हुए कहा 26 मई को सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने उस में मुकदमा दर्ज किया जिसमें एक नामजद व्यक्ति और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि की रात को गंज पुलिस ने और एसओजी की टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक का नाम आजाद है और दूसरे का नाम शहजाद है। आरोपीयिों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपी आज़ाद ने हत्या बताया उसकी पत्नी से मृतक ताबिश के अवैध संबंध थे इस वजह से उन्होंने यह हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।