रामपुर: हैदराबाद रेप कांड पर बोले सपा सांसद आजम खान

punjabkesari.in Sunday, Dec 01, 2019 - 06:45 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश के सपा सांसद आजम खान ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्ता मीटिंग का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। साथ ही बातचीत के दौरान वे मीडिया से भी मुखातिब हुए।

बता दें कि मीडिया ने  हैदराबाद में हुए रेप कांड पर सपा सांसद आजम खान से सवाल किया। इस पर आज़म खान ने कहा वहां और संभल में जो हुआ पूरे देश में वही हाल है। जो किसी से छिपा हुआ नहीं है। इस वक्त देश दयनीय स्थिति से गुजर रहा है। आर्थिक स्थिति और बेरोजगारी सातवें आसमान छू रही है। वहीं उन्होंने कहा कि लाचार महिलाओं के साथ दरिंदगी होना आम बात हो गई है। इन सब बातों को लेकर आजम ने ऊपर वाले से दुआ करने की बात कहे।

वहीं प्रज्ञा ठाकुर के माफी मांगने के सवाल पर आजम खान ने कहा इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा कि देश की पार्लिमेंट में पहले महा मण्डन किया गया फिर माफी मांग ली गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static