सपा, बसपा पर बरसे योगी, बोले- जो मुख्तार अंसारी के जनाजे में जाते हैं उनको वोट मत दो, बोलो फातिहा पढ़ें पांच साल !

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 06:13 PM (IST)

फतेहपुर सीकरी: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस,सपा-बसपा पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा ये लोग माफिया एवं अपराधी को गले का हार बनाकर बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे। ये लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। चुनाव में इन्हें बोल दीजिए, वोट तो कमल पर जाएगा, तुम लोगों को हम पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं, जाओ-खूब फातिहा पढ़ो।'' योगी ने पुलिस मुठभेड़ में मारे जा रहे अपराधियों की ओर संकेत करते हुए कहा ''हम अयोध्या में रामलला का दर्शन करा रहे हैं तो माफिया का राम-नाम सत्य भी करा रहे हैं।

PunjabKesari

अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया 
सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा ''अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है, अब ब्रज भूमि का भी नंबर आने वाला है।'' अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भव्य मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसी वर्ष 22 जनवरी को हुई। दिसंबर 2021 में मोदी ने काशी विश्‍वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया था।

राम-कृष्ण को सपा- बसपा नहीं मानती 
विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्‍होंने कहा , ''एक तरफ कांग्रेस, सपा-बसपा के लोग कहते थे कि क्या प्रमाण है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। य़े कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं थे, जैसे लगता था कि इस सृष्टि के पहले कांग्रेस, सपा-बसपा, ही पैदा हो गई थी।'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का प्रताप है कि इन लोगों का झूठ फेल हो गया और रामलला का मंदिर भी बन गया।

गंगाजल के लिए तरसाने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए- योगी 
योगी ने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा ''आपका दायित्व बनता है कि राम-कृष्ण पर प्रश्न खड़े करने वालों, गंगाजल के लिए तरसाने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए।'' भाजपा सरकार में विकास कार्यों को गिनाते हुए योगी ने कहा, ''विकास के लिए अब आपको तरसाने की कोई हिम्मत नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया यहां के रज-रज में कृष्ण कन्हैया का दर्शन करती है।''अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है और अब ब्रज भूमि का भी नंबर आने वाला है। योगी आदित्यनाथ सोमवार को फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार राजकुमार चाहर के समर्थन में किरावली में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र को ब्रज भूमि का भाग बताते हुए कहा कि ''गिरिराज महाराज की यहां बड़ी कृपा है। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static