आजमगढ़: दुष्कर्म पीड़िता ने की थाने में आत्महत्या, थानाध्यक्ष निलंबित
punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 07:38 PM (IST)

आजमगढ़: जिले में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक कथित दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से क्षुब्ध होकर शनिवार को जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को विगत दिनों कुछ लोगों ने रात को आवाज दी और जब वह घर से बाहर निकली तो उसके साथ मारपीट की गयी। महिला के पति का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसने गांव के ही अनिल नामक एक व्यक्ति को पहचान लिया था। पुलिस पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि पीड़िता ने पुलिस से कई बार न्याय की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
परिजनों के अनुसार, शनिवार को भी महिला थाने पर पहुंची लेकिन पुलिस कार्रवाई के लिए टस से मस नहीं हुई, जिसके बाद महिला ने थाने में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला ने थाने में जहर नहीं खाया। उन्होंने घटना में लापरवाही बरतने पर मेहनाजपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष चुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?