बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के कारण दम घुटने से 2 की मौत, अखिलेश बोले घटना से सबक ले सरकार, पढ़े यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 06:02 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पर्व पर साल में एक बार होने वाली मंगला आरती में शामिल होने के लिये भारी भीड़ जुटने से शनिवार को रात में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम सात श्रद्धालुओं के घायल होने की भी सूचना है।

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत पर अखिलेश ने जताया दुख, कहा- घटना से सबक ले सरकार
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के राजापुर मंडी में 75 घंटे  से चल रहे किसानों का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। प्रशासन के किसान नेता राकेश टिकैत से मंच पर मुलाकात के किसानों की समस्याओं का ज्ञापन लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को सरकार को अवगत कराई जाएगी। संयुक्त मोर्चा ने आश्वासन के बाद आंदोलन को समाप्त का ऐलान किया है।

किसान नेताओं की अधिकारियों के साथ हुई बैठक, आश्वासन के बाद टिकैत ने धरने को समाप्त करने का किया ऐलान
लखीमपुरखीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के राजापुर मंडी में 75 घंटे  से चल रहे किसानों का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। प्रशासन के किसान नेता राकेश टिकैत से मंच पर मुलाकात के किसानों की समस्याओं का ज्ञापन लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को सरकार को अवगत कराई जाएगी। संयुक्त मोर्चा ने आश्वासन के बाद आंदोलन को समाप्त का ऐलान किया है।

चाचा-भतीजा वॉर! शिवपाल के 'कंस' कहने पर बिफरे अखिलेश, 'दुर्योधन' से तुलना कर ये दिया करारा जवाब
लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल के बीच पिछले कई दिनों से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों दबी जुबान में एक दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में शिवपाल के तंज कसने के बाद अखिलेश ने पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि आप सब लोग जानते हैं कि दुर्योधन ने क्या मांगा था...

पूर्वांचल व बिहार में दहशत का पर्याय राजन तिवारी का बदला ठिकाना, गोरखपुर जेल से भेजा फतेहगढ़ सेंट्रल जेल
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर जेल में बंद बाहुबली राजन तिवारी का ठिकाना बदल कर उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में भेज दिया गया है। राजन तिवारी ने गोरखपुर जेल में अभी 24 घंटे भी नहीं बिताए थे कि उसे जेल प्रशासन ने इस जेल से दूसरी जेल में भेज दिया है। उसकी जेल में बदली के समय भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का लखनऊ में निधन, KGMU में ली अंतिम सांस
लखनऊ: झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया है। उन्होंने हृदय रोग का किंग जार्ज मेडिकल कालेज में अंतिम सांस ली। बीते दिनों मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया था। उम्र जनित बीमारियों के चलते उन्हें ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया था। उनके परिवारीजन ने फोन पर उनके निधन की जानकारी दी।

एक बार फिर अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- चुनाव आयोग पर न फोड़ें हार का ठीकरा, अपनी कमियों को करें उजागर
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले चाचा शिवपाल यादव और उसके बाद सपा गठबंधन के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सपा मुखिया अखिलेश के लिए सिर दर्द बन गए हैं। इसी कड़ी में ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश के इलेक्शन कमीशन पर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देने हुए निशाना साधा है।

बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, गृह विभाग को दिए ये आदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर जुटी भारी भीड़ में देर रात जुटी दो श्रृद्धालुओं की दम घुटने से मौत होने और कुछ अन्य के बीमार होने की घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने गृह विभाग को धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन के अतिरिक्त इंतजाम करने का भी निर्देश दिया है।

डिप्टी सीएम की सुरक्षा में चूक: अयोध्या जाते हुए लोगों ने रोका रास्ता, की ये मांग
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान नया घाट पर रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के एक गुट ने डिप्टी सीएम का रास्ता रोक दिया। दुकानदारों ने उपमुख्यमंत्री को एक शिकायत पत्र दिया। दुकानदारों ने उन्हें बताया कि पुलिसकर्मी मारपीट करते हैं।

UP में कामकाजी महिलाओं की संख्‍या पुरुषों से ज्‍यादा, देखिए ई-श्रम पोर्टल के ताजा आंकड़ें
लखनऊः उत्तर प्रदेश में अब महिलाओं ने कामयाबी की रफ्तार पकड़ ली है। महिलाएं अब अपने घर से बाहर निकल कर काम कर रही है। इसी के चलते महिलाएं अब कामकाजी में पुरुषों से भी आगे निकल गई है। जिसकी जानकारी ई-श्रम पोर्टल के ताजा आंकड़ों से मिलती है। ई-श्रम पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक कामकाजी में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static