CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया, चंद्रयान -3 की सफल लॉन्चिंग पर आनंदीबेन ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2023 - 06:14 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण किया और फसलों को हुए नुकसान का भी जायजा लिया। सर्वे के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में भारी बारिश के बाद आयी बाढ के कारण जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। उन फसलो का तत्काल सर्वे कराया जाएगा और फसलों को हुए नुकसान के अनुरूप अतिशीघ्र आर्थिक सहायता देने का कार्य किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज अंतरिक्ष यान ‘चन्द्रयान-3' के सफल लॉन्चिंग के लिए इसरो और देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में सभी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है।

1- ज्ञानवापी विवाद: पुरातात्विक व वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद न्‍यायाधीश की अदालत ने शुक्रवार को मां श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मामले में पूरे ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक एवं वैज्ञानिक जांच करने की मांग से संबंधित मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद 21 जुलाई के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। वाराणसी के जनपद न्‍यायाधीश ए के विश्‍वेश ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद 21 जुलाई तक के लिए फैसले को सुरक्षित रख लिया है।

2- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: फर्रुखाबाद स्टेशन होकर गुजरने वाली छह विशेष एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त, देखें निरस्त ट्रेनों की सूची
फरुर्खाबाद:  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए,चलाई जा रही छह विशेष गाड़ियों का संचालन,रेल यात्रियों की पर्याप्त उपलब्धता न रहने (आकुपेंसी कम होने) के कारण तात्कालिक प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल रेल प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि मुम्बई सेण्ट्रल से 19 जुलाई से 30 अगस्त,2023 तक चलाई जाने वाली 09183 मुम्बई सेण्ट्रल-वायाफरुर्खाबादहोकर,वनारस,जानेवाली,साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।

3- Pilibhit Road Accident: मंदिर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति घायल
Pilibhit Road Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र में पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

4- Seema Haider: सीमा हैदर को लेकर बोले योगी के मंत्री रघुराज सिंह- हिंदुस्तान में आकर कर सकती है नुकसान, जांच होनी चाहिए
अलीगढ़, Seema Haider: पाकिस्तानी आई प्रेमी के लिए अवैध तरीके से भारत आई महिला सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में है। इस मामले को लेकर यूपी सरकार के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि उन्हें चोरी छिपे देश में नहीं आना चाहिए था। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों को कड़ाई से जांच पड़ताल करनी चाहिए।

5-उत्तर प्रदेश के आम का इंतजार कर रहे यूरोपीय बाजार, लखनऊ में बोले CM योगी आदित्यनाथ
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि यूरोप के बाजार उत्तर प्रदेश के आम का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस बाजार के उपयोग के लिये हमें अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर खास ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि रूस में उत्तर प्रदेश के आमों की काफी मांग है। 

6- खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, मथुरा में आ सकती है बाढ़
 मथुरा: ताजेवाला हेडवर्क्स एवं ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़ने के कारण उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना का जलस्तर चेतावनी निशान से ऊपर चला गया। शुक्रवार की सुबह प्रयाग घाट पर यमुना का जलस्तर 165.34 मीटर था। अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डे ने बताया कि मथुरा में प्रयागघाट पर यमुना का चेतावनी का स्तर 165.20 मीटर है तथा खतरे का निशान 166 मीटर पर है।उनका कहना था कि वेसे तो अभी मथुरा में बाढ़ का खतरा नही है किंतु यदि इसी प्रकार दिल्ली का पानी यमुना में छोड़ा गया तो मथुरा में बाढ़ आ सकती है।

7- दर्द-ए-मोहब्बत: प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले, पेड़ से लटके मिले शव
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के साधारण पुर गांव में शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आशुतोष मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

8- Etawah: ऐतिहासिक काली वाहन मंदिर में लागू हुआ ‘ड्रेसकोड', इन कपड़ों में जाएंगे तो नहीं मिलेगी एंट्री
Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में यमुना नदी के किनारे स्थापित महाभारत कालीन सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक काली वाहन मंदिर (Kali Vahan Temple) में ड्रेस कोड लागू किया गया है। इस मंदिर के बारे में यह जनश्रुति है कि महाभारत के अमर पात्र अश्वत्थामा सबसे पहले पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। 

9- Crime News: चचेरे भाइयों ने सोती हुई बहन को चाकुओं से गोदा, नल के हत्थे से कुचला सिर
पीलीभीत: बरसाती पानी निकास को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाईयों पर खून सवार हो गया। भाइयों ने गुरुवार को तड़के सोती हुई बहन के सिर पर रनल (हैंड पाइप) के हत्थे से वार किया, फिर चाकुओं से गोद दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

10-Bijnor News: मैजिक सवार एक ही परिवार के पांच लोग नदी में डूबे, ननद-भाभी सहित दो बच्चियों की मौत
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब मैजिक सवार एक ही परिवार के पांच लोग नदी में डूब गए। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने चीख पुकार मचाई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से एक को बाहर निकाला गया। जबकि पुलिस ने हाइड्रोलिक के जरिए रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 10 घंटे के बाद चारों लोगों के शव बरामद हो गए हैं। मरने वालों में ननद, भाभी सहित दो बच्चियां शामिल है। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static