UP Top Ten: कांग्रेस में शामिल हुए सांसद दानिश अली, बदायूं हत्याकांड पर बोले अखिलेश और शिवपाल यादव

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 06:33 PM (IST)

UP Top Ten: सांसद दानिश अली आज कांग्रेस में शामिल हो गए है। उन्होंने दिल्ली में पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, बीजेपी नेता लाल सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। लाल सिंह जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री रहे हैं। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

बदायूं हत्याकांड: 'भाभी! 5000 दे दो पत्नी की डिलीवरी करानी है' पढ़ें कत्ल की पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो नाबालिग भाइयों की उनके घर में घुसकर हत्या करने का आरोपी उस परिवार का जानकार था और अपनी पत्नी के प्रसव के लिए धनराशि मांगने वहां गया था। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “ प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।”

पति निक जोनस और बेटी मालती संग अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, किए रामलला के दर्शन
महीनों बाद भारत लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा आने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ अयोध्या पहुंच गई हैं। वहां उन्होंने परिवार संग राम लला के दर्शन किए। वीडियो में प्रियंका पीली रंग की साड़ी के साथ हाथों में चूड़ियां पहनी दिखाई दे रही हैं। वहीं, फैंस के फेवरेट जीजू निक जोनस भी एथनिक अवतार में दिख रहे हैं।

'उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है', बदायूं हत्याकांड पर बोले शिवपाल यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और बदायूं लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं की घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है।

बदायूं कांड पर भड़के अखिलेश बोले-हर घटना का लाभ लेना चाहती है BJP
उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बदायूं में दो भाइयों की हत्या और एनकाउंटर को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि बदायूं में दो भाइयों की जान चली गई। पुलिस पहले से काम करती तो उनकी जान तो बच जाती।

Badaun Double Murder: बच्चों की हत्या का मुख्य आरोपी साजिद एनकाउंटर में ढेर, दूसरा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो मासूम बच्चो की उस्तरे से हत्या करने का एक आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। एक अन्य को पुलिस ने देर रात ही एक सशस्त्र मुठभेड़ में मार गिराया था।

Elvish Yadav case: एल्विश यादव मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, सांप की जहर तस्करी में एक्शन
रेव पार्टी आयोजित करने और नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव के दो साथियों को नोएडा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त विद्यासागर मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि ईश्वर और विनय को मंगलवार की रात को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

घोर कलयुग! भाभी से झगड़े का ननद ने लिया बदला, 2 मासूम भतीजों को दी दर्दनाक मौत
 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बुआ ने अपने 2 भतीजों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बुआ मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

दो बच्चों की निर्मम हत्या से दहला बदायूं! हत्यारे की मां बोली- कोई झगड़ा नहीं था, बेटे ने गलत किया
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिल दहला देने वाली दो बच्चों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी साजिद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। घटना में उसका एक भाई भी शामिल था। वहीं हत्याकांड में अपने दोनों बेटों को गंवा चुकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आरोपी साजिद की मां नाजरीन ने कहा कि उसके बेटे ने गलत किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए।

बदायूं डबल मर्डर पर सपा माडिया सेल ने BJP के खिलाफ किया पोस्ट, सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी को जमकर लताड़ रहे यूजर
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 मासूमों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिससे पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की ओर से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पोस्ट की गई है, जिस पर अब विवाद छिड़ गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static