UP Top Ten: CM Yogi ने बैसाखी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, PDM गठबंधन ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 06:34 PM (IST)

Uttar Pradesh Top Ten News: आज बैसाखी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के नाका हिंडोला गुरुद्वारे में माथा टेका और सिख समाज के लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बैसाखी के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

PDM गठबंधन ने यूपी की 7 लोकसभा सीटों पर जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, जानिए किन नामों पर लगी मुहर
 अपना दल कमेरावादी के केंद्रीय कार्यालय, लखनऊ में डॉ. पल्लवी पटेल के उपस्थिति में कल देर शाम तक बैठक चली। जिसके बाद आज यानी शनिवार सुबह पीडीएम गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। PDM गठबंधन ने यूपी की 7 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

अद्भुत नजारा! रामलला के ललाट पर सूर्य ने किया तिलक, सामने आई मनमोहक तस्वीरें.....
आगामी 17 अप्रैल को रामनवमी का पावन पर्व है। इस दिन अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला का सूर्य तिलक होगा। इस दौरान सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक को लगातार 4 मिनट तक सुशोभित करेंगी। सूर्य तिलक को लेकर एक वैज्ञानिकों का दल बनाया गया है, जो कुछ दिनों से इसके उपकरणों को मंदिर में संयोजित कर रहा था।

‘UP में कोई भी परीक्षा हो पेपर लीक होता ही है'....अखिलेश यादव बोले- संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है यह चुनाव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को 2024 के लोकसभा चुनाव को संविधान और लोकतंत्र को बचाने वाला चुनाव करार दिया। बिजनौर के नहटौर में सपा उम्मीदवार दीपक सैनी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘‘यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

उत्तराखंड में सीएम योगी का धुंआधार प्रचार, कहा- BJP को वोट देना मतलब विकास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम धामी ने उत्तराखंड में विकास किया है। बीजेपी को वोट देना मतलब विकास है। उन्होंने कहा कि बीजेपी समाधान में विश्वास रखती है।

'चाहे जीजा लड़े या दीदी हारेंगे...' केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में परमाणु शक्ति सम्पन्न नहीं होने दिया।

Swami Prasad Maurya ने की चंद्रशेखर आजाद को समर्थन देने की घोषणा, बोले- 'आजाद एक क्रांतिकारी नेता हैं'
समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन छोड़ राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नाम से राजनीतिक दल बनाने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में नगीना क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद को समर्थन देने की घोषणा की।

पुरानी रंजिश के चलते BJP नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत; तीन घायल
 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के तेजी खेड़ा में कई राउंड गोलियां चलने की घटना सामने आई है। यह फायरिंग शुक्रवार रात तिलक समारोह में वर्चस्व और पुरानी रंजिश के चलते की गई है। इस दौरान चार लोगों को गोली लगी, जिसमें से एक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Baisakhi 2024: CM योगी बोले- देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह महाराज ने की खालसा पंथ की स्थापना
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने सन् 1699 में देश और धर्म की रक्षा के लिए शक्तिपुंज के रूप में खालसा पंथ की स्थापना की। जो आज दुनिया में बिना रुके, डिगे, झुके धर्म की ध्वज पताका को गौरव के साथ आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का पावन पर्व खालसा पंथ की स्थापना दिवस के रूप में एक नई प्रेरणा और प्रकाश का स्रोत है।

Noida Road Accident: नोएडा में विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
जिले में सड़क हादसों में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के मधुबन बिहार कुलेसरा के सुरेंद्र सिंह (28), उसकी बहनें शैली (26) और अंशु (14) एवं एक अन्य एक ही मोटरसाइकिल से रात दो बजे जा रहे थे, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static