PDM गठबंधन ने यूपी की 7 लोकसभा सीटों पर जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, जानिए किन नामों पर लगी मुहर

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 10:58 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: अपना दल कमेरावादी के केंद्रीय कार्यालय, लखनऊ में डॉ. पल्लवी पटेल के उपस्थिति में कल देर शाम तक बैठक चली। जिसके बाद आज यानी शनिवार सुबह पीडीएम गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। PDM गठबंधन ने यूपी की 7 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

देखें लिस्ट...

PunjabKesari

'पीडीएम उत्तर प्रदेश मजबूती से चुनाव लड़ेगी'
इस बात की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल ने कहा कि पीडीएम उत्तर प्रदेश मजबूती से चुनाव लड़ेगी। शेष अन्य सीटों पर शीघ्र ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

PunjabKesari
पल्लवी पटेल ने नई योजना पर किया काम
बता दें कि समाजवादी पार्टी के पीडीए के मुकाबले पल्लवी पटेल ने नई योजना पर काम किया है। उन्होंने पिछड़ा, दलित और मुस्लिम नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश की। इस दौरान उन्‍होंने असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिला लिया। कल शुक्रवार को पल्लवी पटेल के उपस्थिति में अपना दल कमेरावादी के केंद्रीय कार्यालय पर बैठक चली। जिसके बाद 7 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है और आज इसकी सूची जारी की गई है।

यह भी पढ़ेंः यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी AAP, गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगी पार्टी: संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह एक तानाशाह को हराने का चुनाव है। आम आदमी पार्टी यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो हुआ वह सब ने देखा है। तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन के साथियों ने जनसभा की जिसके हम के आभारी है। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से अभी बता होना बाकी है, जल्द ही बात कर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
 

​​​​​​​

    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static