खुशखबरी: उत्तर प्रदेश में दारोगा के 5 हजार पदों पर होगी भर्ती

punjabkesari.in Thursday, Oct 25, 2018 - 10:32 AM (IST)

लखनऊः युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस में 5 हजार पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। 

अभी हाल ही में पुलिस महकमे में प्रमोशन से साढ़े सात हजार पदों को भरा गया है, जबकि करीब 22 हजार सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाया गया है। जिसके बाद प्रदेश में लंबे समय से इंस्पेक्टर के काफी संख्या में पद रिक्त हैं। डीजीपी मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया की समयसारिणी तैयार की जा रही है। 

महिलाओं के लिए  होगा 20 प्रतिशत आरक्षण
भर्ती प्रक्रिया अगले महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है। इस भर्ती में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण होगा। यानि, प्लाटून कमांडर के लगभग 250 पदों को छोड़ दिया जाए तो बाकी बचे 4750 पदों में से 950 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static