कोहरे के कारण रात में बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों में नाराजगी

punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 05:43 PM (IST)

लखनऊ; कोहरे के कारण रात में रोडवेज बसों का संचालन बंद किए जाने के फैसले से यात्रियों में नाराजगी है। आक्रोशित यात्रियों ने मंगलवार देर रात्रि ही उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के बस अड्डों पर जमकर हंगामा किया।

फैसला लागू होने के पहले दिन करीब दो लाख यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी यात्रा रद करनी पड़ी जबकि अधिकांश यात्रियों ने वैकल्पिक साधनों से सफर किया। शाम को बस पकड़ने पहुंचे यात्रियों को बस अड्डों पर असुविधा के बीच रात बितानी पड़ी। मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, झांसी डिपो में यात्रियों की रोडवेज अधिकारियों से कहासुनी भी हुई।

रोडवेज से अनुबंधित 500 बसों के संचालकों ने रोडवेज के एमडी संजय कुमार से नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि रोडवेज के इस फैसले से हमलोगों का बड़ा नुकसान हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static