कैब में वक्फ बिल की तारीफ कर रहे थे रिटायर्ड कर्नल, चुपचाप सुन रहा था मुस्लिम ड्राइवर, फिर उसने कर दिया ऐसा खौफनाक कांड
punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 01:49 PM (IST)

लखनऊ/कानपुर : इन दिनों देश में वक्फ बोर्ड चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हर कोई इसी के बारे में बात कर रहा है। कोई इसका समर्थन कर रहा है तो कोई इसके विरोध में है। जिसे देखो वो इसपर ज्ञान देता फिर रहा है। लेकिन वक्फ बोर्ड के बारे में बात करना एक रिटायर्ड कर्नल को भारी पड़ गया।
तफ्सील से जानें पूरा मामला
कर्नल साहब ने अपने लिए कानपुर से कैब बुक की थी। वो लखनऊ जा रहे थे। कैब में बैठकर वो अपने एक जानकार के साथ फोन पर बातें करने लगे। रास्ते में उन्होंने फोन पर वक्फ बोर्ड पर अपना ज्ञान देना शुरू कर दिया। लेकिन रिटायर्ड कर्नल को इस बात का थोड़ा भी अहसास नहीं था कि कैब ड्राइवर मुस्लिम है। मुस्लिम कैब ड्राइवर के सामने वो अपने विचार व्यक्त करते चले गए। पहले कैब चालक उनकी बातें सुनता रहा। फिर उसने अपने साथियों को एक जगह पर बुला लिया। जहां सभी ने मिलकर रिटायर्ड कर्नल की जमकर पिटाई कर डाली। फिर सभी उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए। रिटायर्ड कर्नल के साथ घटी इस खौफनाक घटना के बाद उन्होंने ने पुलिस में कैब ड्राइवर और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
रिटायर्ड कर्नल ने जारी किया वीडियो
इस घटना के बाद रिटायर्ड कर्नल ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रिटायर्ड कर्नल की पहचान सूर्यप्रताप सिंह के तौर पर हुई है। वहीं कैब ड्राइवर की पहचान वसीम के तौर पर हुई है।