रिश्तों का कत्ल: पानी चलाने के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 30, 2021 - 05:13 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर इलाके में खेत में पानी चलाने के विवाद में एक युवक ने आज अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहपुर क्षेत्र में कुटबा निवासी 48 वर्षीय देवेंद्र का अपने भतीजे मोनू के साथ आज सुबह खेत में पानी चलाने लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मोनू ने चाचा देवेंद्र को गोली मार दी और फरार हो गया।

गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंया जहां नर उसकी मौत हो गई।  इस बीच शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव ने बताया कि पुलिस हत्यारोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static