Road Accident: अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मां-बेटे को रौंदा, दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 06:45 PM (IST)

हाथरस: हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आगरा के प्रकाश नगर रामबाग निवासी सोनू (30) लकवा से पीड़ित अपनी मां मुन्नी बेगम (55) को दवा दिलाने के लिए सासनी के गांव विधैपुर जा रहा था, तभी हतीसा पुल के निकट किसी वाहन ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक टक्कर लगने से मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े। खून से लथपथ घायल मां-बेटे को एम्बुलेंस से जिला बागला अस्पाल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हाथरस गेट कोतवाली के निरीक्षक (अपराध) आदित्य शंकर तिवारी ने बताया कि सोनू अपनी मां मुन्नी बेगम को लेकर एक्टिवा पर आगरा से अलीगढ़ की ओर जा रहा था, तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

तिवारी ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया गया है। आरोपी वाहन की तलाश में आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static