प्रयागराज: लॉकडाउन के बीच मजदूरों और छात्रों की बदौलत रोडवेज ने कमाए 1 करोड़

punjabkesari.in Monday, May 04, 2020 - 04:17 PM (IST)

प्रयागराज: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन का फेज-3 लागू कर दिया गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) के प्रयागराज क्षेत्र ने इस लॉकडाउन में भी मजदूरों और छात्रों की बदौलत एक करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। आगे भी मजदूरों के लिए बसें चलती रहेंगी। जिससे राशि में बढ़ोतरी होती रहेगी। यह राशि प्रदेश सरकार रोडवेज को देगी।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन में फंसे मजदूर और छात्रों को रोडवेज की बसों से उनके घर पहुंचाने का निर्देश दिया था। जियके बाद मजदूर और छात्रों के साथ अन्य लोगों को ले जाने के लिए लॉकडाउन के प्रथम चरण में बसें चलाई गईं। मार्च महीने में चली बसों में सभी तरह के लोगों ने मुफ्त यात्रा की। उसके बाद प्रयागराज में फंसे छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए लगातार तीन दिन तक बसें चलाई गईं।

प्रतिदिन की कमाई की तुलना में 1 करो़ड़ राशि ऊंट के मुंह में जीरा
इसी क्रम में अब प्रदेश के बाहर से आने वाले मजदूरों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए बसें चलाई जा रही हैं। रोडवेज के अधिकारी कहते हैं कि अबतक 500 से अधिक बसों का संचालन हो चुका है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर मजदूर, छात्रों के लिए चलाई गई बसों का बिल भेजा जा रहा है। एक अधिकारी के अनुसार सामान्य दिनों में प्रतिदिन की कमाई की तुलना में एक करो़ड़ राशि ऊंट के मुंह में जीरा समान है लेकिन बसों के निरंतर चलने से कुछ आय हो रही है। आगे भी आने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static