गोरखपुर महोत्सव: विज्ञान प्रतियोगिता में कुशीनगर के RPIC School का परचम, छात्रों ने हासिल किया प्रथम स्थान, CM Yogi ने की सराहना
punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2026 - 02:23 PM (IST)
कुशीनगर (अनुराग तिवारी) : गोरखपुर में आयोजित गोरखपुर महोत्सव के दौरान कुशीनगर के आरपीएससी कान्वेंट स्कूल के छात्रों द्वारा पूरे मंडल में विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा विद्यालय के छात्रों के द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल का निरीक्षण किया गया और इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन छात्रों की सराहना की।
किसने-कहां लहराया परचम
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्थान बनाए। पूरे मण्डल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीपक और विनीत रहे। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभिनय कुशवाहा रहे। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विभु देव दूबे एंड टीम रही। विज्ञान गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यशिका मौर्या रहीं। विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर आरोही कुशवाहा, तृतीय स्थान पर शशांक कुशवाहा, चतुर्थ स्थान पर अवनी गुप्ता और पंचम स्थान पर प्रियांशु गुप्ता रहे।
यह भी पढ़ें : देश में UP का डंका! लगाई ऐतिहासिक छलांग; निर्यात तैयारी सूचकांक में राष्ट्र में चौथे और लैंडलॉक्ड राज्यों में बना नंबर 1.... सीधे 3 पायदान ऊपर पहुंचा
प्रतियोगिता में 150 विद्यालय सम्मिलित हुए
साथ ही साथ आलोक कुशवाहा, कुशल रौनियार, रितिक, अनन्या व अंश का शानदार प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में पूरे गोरखपुर मण्डल के लगभग सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त 150 विद्यालय सम्मिलित हुए थे। गोरखपुर महोत्सव 2026 के विज्ञान प्रदर्शनी में आयोजित पूरे मंडल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, विज्ञान गीत प्रतियोगिता , विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में आर. पी. आई. सी. कॉन्वेंट स्कूल खड्डा, कुशीनगर ने प्रथम स्थान हासिल कर पिछले वर्ष की भातीं अपना परचम लहराया।
यह भी पढ़ें : UP Police पर गिरी गाज! एक साथ इतने पुलिसवाले सस्पेंड, दारोगा भी नपे; पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह
एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गढ़िया सुहागपुर गांव में प्रेमी युगल की सनसनीखेज हत्या के मामले में बुधवार को एक दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया तथा पुलिस ने लड़की के माता-पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.... पढ़ें पूरी खबर ....

