सुल्तानपुर: खेत में सो रहे युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या, पत्नी के प्रेमी पर हत्या आरोप

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 02:44 PM (IST)

सुल्तानपुर: जिले में बृहस्पतिवार रात खेत में सो रहे एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब लोग खेत की तरफ गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बल्दीराय थाना क्षेत्र के ऐंजर मजरे परसौली गांव निवासी सहदेव तिवारी (28) बृहस्पतिवार रात खेत में बने मचान पर सो रहा था और वहां उसकी तेज धार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसके गले व सिर पर कई वार किए गए थे। सुबह ग्रामीणों ने उसकी लहूलुहान लाश देखी और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तिवारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार  मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता विंध्या प्रसाद तिवारी ने मृतक की पत्नी नीलम (26), सास-सावित्री देवी (50), साला-दीपक (24) व मृतक की पत्नी नीलम के कथित प्रेमी अर्जुन सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर नीलम व सावित्री देवी को हिरासत में लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static