संस्कारों से बदलेगा संसार: शिवानी बहन

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 11:22 AM (IST)

लखनऊ: बृम्ह कुमारी की बहन शिवानी ने कहा कि देश का हर नागरिक अपनी भूमिका को निष्पक्षता से परखे और स्वयं में परिवर्तन लाकर सुंदर सुखद विश्व के निर्माण में सहयोगी बने।शिवानी बहन ने गुरूवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पूरा विश्व हलचल के दौर से गुजर रहा है। हर ओर से हिंसा,काम,अपराध, अराजकता और प्राकृतिक आपदाओं की घटनाये हो रही है। ऐसे में यह विचार करना होगा कि ऐसा आखिर क्यों हो रहा है, कौन इनका जिम्मेदार है और कौन ठीक करेगा। हमे सोचना होगा कि विश्व को इस दुखद स्थिति तक पहुंचाने और इसे पुन: खुशहाल बनाने में हमारा क्या योगदान हो सकता है।        

उन्होने कहा ‘‘ समय की पुकार भी यही है और मांग भी यही है कि हम में से हर एक अपनी भूमिका को निष्पक्षता से परखे और स्वयं में परिवर्तन लाकर सुंदर सुखद विश्व के निर्माण में सहयोगी बने। शिवानी बहन ने कहा ‘‘ हर आत्मा का संस्कार ज्ञान है। हम स्वयं से प्रश्न नहीं करते तो हमें उत्तर भी नहीं मिलता। अगर हम शांत मन से कोई प्रश्न करें तो उसका उत्तर हमें जरूर मिलेगा। शिकायत से आंतरिक शक्ति घटती है वहीं शुक्रिया से बढ़ती है। इसलिए हमें अपनी सोच पर विशेष ध्यान देना चाहिए।''       

उन्होने कहा कि हम में से अधिकांश लोग तनाव भय और क्रोध जैसी अस्वस्थ भावनाओं का अनुभव करते हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि हमारी चेतना या ऊर्जा शक्ति बहुत निम्न फ्रीक्वेंसीपर पहुंच गई है। आत्म.शक्ति क्षीण हो गई है। आत्मा के मूल गुण प्रेम,सुख, शांति और आनंद आदि हैं लेकिन आज इन पर पांच विकारी भावनाएं काम,क्रोध,लोभ,मोह और अहंकार हावी हो गई हैं। जैसा हम संकल्प करते हैं वैसा ही बन जाते हैं। हमें यह समझना चाहिए कि हम इस विश्व के निर्माण में एक चैतन्य भूमिका निभाते हैं। जैसा हम सोचेंगे या करेंगे इस विश्व में उन्हीं भावों का विकास होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static