संतकबीरनगर: कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 04:28 PM (IST)

संतकबीरनगर: यूपी के संतकबीरनगर जिले में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय के प्रथम जनपद आगमन पर हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टेमा रहमत चौराहे से लेकर जिले भर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जिले के टेमा चौराहे से लेकर जिला मुख्यालय के बीच लगभग दर्जनों जगहों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

इस दौरान 4 पहिया एवं 2 पहिया वाहनों में सवार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय के स्वागत में जहां वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, वहीं युवाओं का एक बड़ा हुजूम उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के बाद वे जिला मुख्यालय खलीलाबाद पहुंचे।

सभी कार्यकर्ता पार्टी हित में कार्यकरें: जिलाध्यक्ष
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेयसमय रहते माता मां के मन्दिर पहुंच उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद शहर कोतवालीक्षेत्र स्थित डाक बंगले के सामने आयोजित स्वागत सभा मे पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष का तमाम कांग्रेसियों ने स्वागत किया। बता दें कि स्वागत कार्यक्रम के बाद सभा में आये हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि इस उत्साह को बनाए रखने की जरुरत है और सारे भेदभाव भूलकर सभी कार्यकर्ता पार्टी हित में कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसपर वो खरा उतरने का कार्य करते हुए जिला कांग्रेस इकाई को एक सूत्र में बांधकर कार्य करते हुए गरीब मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static