स्कूल गर्ल्स को बंदूक चलाने की दी गई ट्रेनिंग, सिखाए गए आत्मरक्षा के गुण

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 06:25 PM (IST)

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्मदिन के मौके पर सामाजिक संगठन का एक अनोखा पहल देखने को मिला। दरअसल, यहां कन्या जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं को बंदूक रिवाल्वर चलाने की ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मरक्षा के गुण सिखाया गया। 
PunjabKesari
छात्राओं को बंदूक चलाना सिखाने की यह अनोखी पहल जिले के एक सामाजिक संगठन के सहयोग से स्कूल की टीचरों ने की। जिले में कुरारा ब्लॉक के कन्या जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 1 से 8वीं तक की छात्राओं को बंदूक चलाना सिखाया गया। बंदूक चलाने की ट्रेनिंग के दौरान कई छात्राओं ने तो टारगेट पर सटीक निशाना लगाकर सभी को चौंका दिया। PunjabKesari
स्कूल की टीचर नीतू ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम साहब की जयंती के मौके पर नारी सशक्तिकारण अभियान के तहत छात्राओं को निशानेबाजी और आत्म रक्षा के प्रशिक्षण के साथ बंदूक चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि जिले के सामाजिक संगठन समर्थ फाउंडेशन और एक्शन एड की तरफ से यह बंदूक चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि बच्चियों को आत्मरक्षा करना क्यों जरूरी है।

इस कन्या विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि इस शूटिंग प्रतियोगिता में छात्रा कंचन, खुशी, कामिनी आदि ने पहले ही प्रयास में बंदूक से सटीक निशाना लगाकर इनाम जीते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static