स्कूल प्रबंधक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुए बदमाश
punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 08:31 AM (IST)

अलीगढ़(अर्जुन वार्ष्णेय): उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र में एक स्कूल प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मनोज सिंह पुत्र प्रताप सिंह जो गांव लालपुर के निवासी थे उनकी 2 अज्ञात लड़कों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घायल मनोज सिंह को वरुण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मौके पर तमाम पुलिस अधिकारी पहुंच गए और मामले की जांच करने में जुटे हुए हैं। मृतक प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के मालिक/प्रबंधक थे उनकी हत्या में रंजिश की बात सामने आ रही है पुलिस पूरे मामले पर विवेचना कर रही है।
दरअसल प्रताप इंटर कॉलेज के मालिक/प्रबंधक मनोज कुमार सिंह शाम के समय अपने घर की तरफ बाइक से आ रहे थे। रास्ते में बीधा नगर क्षेत्र में उनकी बाइक को ओवरटेक कर 2 लोगों ने रुकवा लिया और गोली बरसा कर फरार हो गए। घायल अवस्था में मनोज कुमार सड़क पर गिर गए जिनको आसपास के लोगों ने वरुण ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।
एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी ने बताया कि बीधा नगर एक जगह है। वहां पर एक व्यक्ति है मनोज कुमार जो घर वापस लौट रहे थे । इस दौरान उन्हें 2 लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों से बात करने पर रंजिश की बात प्रकाश में आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।