वरिष्ठ समाजवादी तथा पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का निधन, पार्टी में शोक की लहर

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 02:01 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के वरिष्ठ समाजवादी नेता तथा पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का गुरुवार को उपचार के दौरान गाजियाबाद में 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।  सहाय देवरिया जिले की भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गये थे तथा एक बार सलेमपुर संसदीय सीट से सांसद चुने गये थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार गाजियाबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते हैं, सलेमपुर और भाटपार रानी की जनता में शोक की लहर दौड़ गई है।

सहाय भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के ग्राम नंदपुर गांव के मूल निवासी थे।  सहाय ने 1967-68 में पहली बार जनसंघ से भाटपार रानी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 1969 में वह पहली बार लोकदल से विधायक चुने गये। इसके बाद वर्ष 1980 में लोकदल, 1989 में और 1991 में वह जनता दल के टिकट पर इस सीट से विधायक चुने गए। वर्ष 1996 में वह पहली बार समाजवादी पाटर्ी से लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर से सांसद बने थे। 

Content Writer

Ramkesh

Related News

माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

Ayodhya News: ''माफिया के साथ मंच साझा नहीं कर सकता'': फैजाबाद के पूर्व सांसद लल्लू सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर निकले

अधिक बच्चे पैदा करने का ''जिहाद'' चला रहे हैं जिसे रोकना जरूरी: पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी

हाथरस हादसे मे 17 लोगों की मौत, परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को मिलेगी 50-50 हजार की आर्थिक सहायता

ओवैसी और चंद्रशेखर की पार्टी का गठबंधन होगा! यूपी उपचुनाव में भरेंगे हुंकार

Mahoba News: सपा सांसद के बेटे सहित 3 पर FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आगरा की कोर्ट में वाद दायर, जानिए क्या है पूरा मामला?

Ayodhya News: रात के अंधेरे में रेप पीड़िता से मिलने पहुंचे सांसद, परिवार ने अवधेश प्रसाद पर जताई नाराजगी

सपा सांसद के समर्थकों ने जानबूझ कर दिया धक्का, रेलवे ट्रैक पर गिरीं BJP-MLA का बड़ा आरोप

UP News: मेनका गांधी सुल्तानपुर के सपा सांसद के खिलाफ पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 20 सितंबर को होगी सुनवाई