शाहजहांपुर: दो तस्कर गिरफ्तार, 75 लाख की अफीम बरामद

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 08:10 PM (IST)

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर पुलिस ने गढिया रंगीन इलाके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की,जिसकी कीमत अन्तररष्ट्रीय स्तर पर लगभग 75 लाख रूपये आंकी गई है। प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात सूचना पर गढिया रंगीन पुलिस ने रामपुर खादर पुल के पास से चेकिंग के दौरान दो तस्करो बदायूं निवासी मदनपाल और रामनिवास को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से लगभग 75 लाख रूपये कीमत की फाईन क्वालिटी की एक किलो अफीम ,दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए है।   गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static