शाहजहांपुर पेट दर्द से परेशान महिला ने तमंचे से पेट में गोली मारी, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2023 - 10:58 PM (IST)

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पेट में दर्द से परेशान महिला ने खुद तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 

पेट में गांठ से हो रही थी असहनीय दर्द
मामला थाना निगोही क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार को एक महिला ने पेट में गांठ के दर्द से परेशान होकर  तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  घायल महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।  

दर्द से परेशान होकर  मैंने तमंचे से अपने पेट में गोली मार लीः लक्ष्मी
क्षेत्राधिकारी सदर अमित चौरसिया ने बुधवार को बताया कि थाना निगोही क्षेत्र के गांव आंबेडकर नगर की रहने बाली लक्ष्मी (35) ने अपने पेट में तमंचे से गोली मार ली। जिसको घायल अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान लक्ष्मी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरे पेट में गांठ थी जिससे पेट में बहुत दर्द होता था। दर्द से  परेशान होकर  मैंने तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static