UP में हैवानियत! फिरोजाबाद में बंधक बनाकर 60 वर्षीय महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 08:40 PM (IST)

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के नगला मदारी में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देहात पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने बताया कि थाना सिरसागंज के क्षेत्र जैतपुर निवासी 60 वर्षीय महिला घर से दूर नगला मदारी में रह रही थी और उसी गांव के रहने वाले नीरज का उसके पास आना जाना था। उन्होंने बताया कि शनिवार को उसकी बेटी ने पुलिस को तहरीर दी जिसमें उसने लिखा कि उसकी मां के साथ गांव के ही नीरज ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया है।

नारायण ने बताया कि बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नीरज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static