शर्मनाक! महिला ने अपने पति, जेठ और नंदोई पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 03:52 PM (IST)

Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति, जेठ और नंदोई के खिलाफ उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ये भी पढ़े...
- Covid-19: भारत को कोरोना के प्रभाव से मुक्ति हेतु 'New Year' पर ब्रज के तपस्वी करेंगे देवी का विशेष यज्ञ
पीड़िता ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप
दनकौर थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अट्टा फतेहपुर गांव में एक साल पहले ब्याही गई महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग शादी के समय से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति इस्लाम ने एक महीने पहले उसके गले में दुपट्टा बांधकर उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास किया था।
और ये भी पढ़े...
- New Year 2023: बांके बिहारी मंदिर में 5 जनवरी तक बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को नहीं लाने की अपील
- चलती कार में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार
क्या कहती है पुलिस?
सिंह के मुताबिक, पीड़िता ने कहा है कि उस समय वह किसी तरह से जान बचाकर घर से भागने में सफल रही थी, लेकिन अगले दिन उसके पति, नंदोई और जेठ ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।