शामली में परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर में डाली लाखों की डकैती,लोगों में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 05:43 PM (IST)

Shamli News: उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर पांच बदमाशों ने घर में लूटपाट और पीड़ितों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पीड़ितों से लाखों की नगदी एवं गहने लूटकर फरार हो गए। विरोध पर व्यापारी के परिजनों को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया एवं परिवार में लड़कियों, लड़के, मामा एवं भतीजे के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
PunjabKesari
बता दें कि झिझाना थाना क्षेत्र के कस्बा चौसाना के सुंदर नगर में सुबह करीब ढाई बजे पांच बदमाश व्यापारी बिल्लू के घर में पीछे से लोहे की पाइप के सहारे घर में घुसे और छत पर सो रहे मामा धरमपाल, अजय (लड़का) जोनी (भतीजा) को बंधक बनाकर मारपीट की एवं हथियारों के बल पर नीचे के पोर्सन गेट खुलवाया। बिल्लू के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से घायल कर दिया एवं लड़कियों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकार घर से लाखों की नगदी एवं गहने लूट ले गए।
PunjabKesari
पीड़ित ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर पुलिस को घटना को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली।
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static