जवान दिखने की दवाएं ले रही थीं ''शेफाली जरीवाला'', पति Parag Tyagi का पुलिस ने दर्ज किया बयान, डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 02:33 PM (IST)

UP Desk: बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर और मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल में मृत लाया गया था। उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग शेफाली को अस्पताल ले गए थे। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो पाएगी।

पति ने बताया जवान दिखने की दवाएं ले रही थीं शेफाली
मुंबई पुलिस ने मामले की जांच तेज़ कर दी है। पुलिस ने उनके पति और टीवी एक्टर पराग त्यागी का बयान उनके घर पर दर्ज किया है। पराग त्यागी ने पुलिस को बताया कि शेफाली बीते कुछ वर्षों से युवा दिखने के लिए एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं। वह नियमित रूप से विटामिन C और ग्लूटाथियोन नाम की दवाएं लेती थीं। इन दवाओं का उपयोग आमतौर पर त्वचा की चमक बनाए रखने और फेयरनेस के लिए किया जाता है।

PunjabKesari

डॉक्टर ने दी सफाई, अब तक 4 लोगों के बयान दर्ज
डॉक्टरों का कहना है कि इन दवाओं का दिल से कोई संबंध नहीं होता। ये सिर्फ त्वचा पर असर डालती हैं। डॉक्टर ने यह भी बताया कि शेफाली पूरी तरह फिट थीं और उन्होंने कभी किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं की थी। बता दें कि मुंबई पुलिस ने अब तक कुल चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें दो घरेलू नौकर, एक सिक्योरिटी गार्ड और पराग त्यागी शामिल हैं।

PunjabKesari

कहां और कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुंबई के अंधेरी (लोखंडवाला) इलाके की है, जहां शेफाली अपने पति पराग त्यागी के साथ रहती थीं। बताया गया है कि शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। पराग उन्हें तुरंत पास के बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फैंस और सितारों में शोक की लहर
शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर से उनके फैन्स और इंडस्ट्री में गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी यादों को साझा कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

PunjabKesari

कौन थीं शेफाली जरीवाला?
 शेफाली जरीवाला का जन्म अहमदाबाद (गुजरात) में हुआ था। वह अपनी मशहूर म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से रातों-रात मशहूर हो गई थीं। उनकी यह वीडियो साल 2002 में आई थी। बता दें कि 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो के बाद से उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से उनकी पहचान होने लगी। गाने को लेकर कुछ विवाद भी हुए, लेकिन शेफाली की लोकप्रियता पर इसका असर नहीं पड़ा। टीवी रियलिटी शो बिग-बॉस 13 में भी उन्हें खूब पसंद किया गया था। वहां भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static