शिवपाल का बड़ा बयान- 2019 में सेक्यूलर मोर्चे के बिना नहीं बनेगी कोई सरकार

punjabkesari.in Thursday, Sep 06, 2018 - 04:57 PM (IST)

इटावाः उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और ताकतवर राजनीतिक परिवार समाजवादी पार्टी में अलगाव का धुआं उठ चुका है। शिवपाल यादव ने पार्टी से अलग होकर 'समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा' का गठन करने के बाद अब नया बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। शिवपाल ने कहा कि 2019 में सेक्यूलर मोर्चे के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। 

समाजवादी सेक्यूलर मोर्चे के गठन के बाद शिवपाल यादव बुधवार को इटावा में नेशनल हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने बताया कि काफी इंतजार करने के बाद और नेता जी से पूछने के बाद समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा बनाने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2019 में सेक्यूलर मोर्चा के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में सेक्यूलर मोर्चे की सरकार होगी। 

सपा से साइड लाइन किए नेताओं से उन्होंने कहा कि रुठे हुए लोगों के सम्मान के लिए मोर्चा बनाया गया है। शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा को मजबूत कर जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी गठन करने की बात कही। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static